छत्तीसगढ़

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है

मंत्री जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Advertisements

 

रायपुर  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस जीत का जश्न देश के सभी राज्यों में मना रहे है।छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे पर कहां की यह राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। क्या शुरुआत दक्षिण के कर्नाटक से हुई है अब पूरे देश में जीत का डंका बजेगा। मंत्री जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कोई जादू नहीं चला जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे और श्री राहुल गांधी जी के प्रभाव का परिणाम आज देश की जनता के सामने हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और पार्टी के पदाधिकारियों ने कर्नाटक में जो मेहनत की उसका परिणाम है कि आज पूर्ण बहुमत से ज्यादा कांग्रेस ने जीत कर सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

मंत्री जगतगुरु गुरु कुमार ने कहा या तो शुरुआत है आगे और भी बहुत कुछ सीखना बाकी है छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम पूरी इज्जत और इमानदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे और इस बार श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर छत्तीसगढ़ में 75 से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। छत्तीसगढ़ में पिछले साढे 4 साल में कांग्रेस ने विकास के नए-नए आयाम गढ़े हैं

मंत्री गुरू रुद्र कुमार

कर्नाटक में जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है तो भाजपा में काफी निराशा दिखाई दे रही है वहीं से भाजपा की हार नहीं कांग्रेस की हार के रूप में माना जा रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जगतगुरु गुरु रूद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बजरंगबली पर किए गए टिप्पणी पर कहा बजरंगबली भी कांग्रेस के साथ है। इस बार भी कर्नाटक में बीजेपी ने बजरंगबली का मुद्दा उठाया था इसके जरिए भाजपा वोट बटोरने के फिराक में थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जबकि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का जादू ऐसा चला की पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }