छत्तीसगढ़

मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार 41 किलो 850 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क/श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति नेहरू नगर चैक में मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु बस का इंतजार कर रहा है। श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर नेहरू नगर चैक पहुंचकर रेड कार्यवाही कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पुछताछ करने पर अपना नाम राजपाल महतो निवासी गोपालगंज बिहार का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से बैग में रखे 41 किलो 850 ग्राम गांजा कीमती 8,37,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 07.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिह, प्रधान आरक्षक प्रकाशचन्द्र तिवारी, उपेन्द्र सिंह आरक्षक विशाल सिंह, विवेक सिंह, अजीत सिंह, कपिल चौधरी, जुनैद सिद्धीकी, का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 409/2024

धारा:- 20(ख) एनडीपीएस एक्ट

जप्ती:- 41 किला 850 ग्राम कीमती 8,37,000 रूपये गिरफ्तार आरोपी:- राजपाल महतो पिता स्व. सुरेश महतो उम्र 24 साल निवासी ग्राम चत्तुरबघहा पोस्ट बाबू बिशुनपुर थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }