छत्तीसगढ़
राम सूर्यवंशी अहिवारा विधानसभा के दावेदार द्वारा रायपुर मे जगत गुरु मा.रूद्रकुमार जी के निवास स्थान मे जाकर भेट मुलाकात किया और पुष्प भेंट कर उन्हे नवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी बनने पर शुभकामनाएं दी
अहिवारा विधानसभा से दावेदारी कर रहे राम सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं गुरु रुद्र कुमार से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी

Advertisements

दुर्ग/अहिवारा

पूरे प्रदेश भर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है इसी उपलक्ष्य में आज नवरात्रि के द्वितीय दिवस में राम सूर्यवंशी जो कि अहिवारा विधानसभा के दावेदार है राम सूर्यवंशी द्वारा रायपुर मे जगत गुरु मा.रूद्रकुमार जी के निवास स्थान मे जाकर भेट मुलाकात किया एवं पुष्प भेंट कर उन्हे नवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी बनने पर शुभकामनाएं दी एवं अहिवारा विधानसभा की दावेदारी मिलने पर स्वयं के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही रायपुर के सी.एम. हाउस पहुचकर माननीय मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी को अहिवारा विधानसभा की दावेदारी देने हेतु आभार व्यक्त कियााएवं आशीर्वाद प्राप्त किया




