छत्तीसगढ़

भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर क्षेत्र में बीती रात युवक की हत्या हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। रविवार रात को युवक अपने घर के पास खड़ा था इस दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कटर से गला रेत कर फरार हो गया

पुरानी रंजिश के चलते खुर्सीपार में युवक की हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्शन

Advertisements

दुर्ग/खुर्सीपार

पुरानी रंजिश के चलते खुर्सीपार में युवक की हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्रदर्श

भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर क्षेत्र में बीती रात युवक की हत्या हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। रविवार रात को युवक अपने घर के पास खड़ा था इस दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कटर से गला रेत कर फरार हो गया घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और देर रात तक दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिवार और मुहल्ले के लोग थाने में प्रदर्शन करने लगे छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी विजय पासवान अपने बड़े भाई प्रकाश पासवान के साथ ठेका मजदूरी करता था। उसके के घर के पास ही भूषण साहू नाम का युवक भी रहता है। भूषण नशे का आदी है और अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। भूषण व विजय के बीच पुरानी रंजिश है। दो तीन साल पहले विजय की शिकायत पर भूषण के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था और तभी से वह बदल लेने का प्लान कर रहा था इस बीच रविवार रात 9 बजे के करीब उसने विजय पासवान कबीर मंदिर के पास अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था इस दौरान भूषण साहू पहुंचा और कटर से उसका गला रेत दिया गला कटने से विजय लहू लुहान होकर गिर पड़ा।

इसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी भूषण साहू की तलाश शुरू कर दी। भूषण साहू तो नहीं मिला लेकिन इस घटना के दौरान मौजूद दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है संदेहियों से पूछताछ की जा रही है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }