छत्तीसगढ़

भिलाई शहर में अभी अभी कांग्रेसी पार्षद और उसके पुत्र की गुंडागर्दी का ताजा उदाहरण देखने को मिला है,,जहाँ सिख समाज से आने वाले सतपाल सिंह के साथ वार्ड 64 के पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट

इस मामले को लेकर सिख समाज मे आक्रोश एक बार फिर देखने को मिल रहा है,वही इस मामले को लेकर जवाबदार अभी भी जवाब देने से बचते नज़र आ रहे है

Advertisements

दुर्ग /भिलाई:- भिलाई शहर में अभी अभी कांग्रेसी पार्षद और उसके पुत्र की गुंडागर्दी का ताजा उदाहरण देखने को मिला है,,जहाँ सिख समाज से आने वाले सतपाल सिंह के साथ वार्ड 64 के पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलक पहले सेक्टर 9 अस्पताल चौक के पास जमकर मारपीट की जिसके बात सतपाल सिंह ने सेक्टर 6 कोतवाली थाने शिकायत दर्ज करने पहुचे जहाँ पर उनके साथ पुनः सेक्टर 6 कोतवाली थाने के अंदर घुसकर पार्षद पिता पुत्र और उनके साथियों जमकर मारपीट किया,,,इतना ही नही इस पार्षद और उसके पुत्र ने सतपाल सिंह का पगड़ी तक खोल दिया,,,वही पुलिस कर्मचारियों ने मामले को बढ़ता देख जैसे तैसे बीच बचाव किया

इस मामले को लेकर सिख समाज मे आक्रोश एक बार फिर देखने को मिल रहा है,वही इस मामले को लेकर जवाबदार अभी भी जवाब देने से बचते नज़र आ रहे ह

क्या है पूरा मामला

बातचीत करने पर सतपाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस को समर्थन देकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए घर घर जाकर वोट देने की अपील कर रहे थे,,ये बात पार्षद और उनके बेटे अमन सोनी को नागवार गुजरी,,,इसी बात की रंजिश को लेकर आज सतपाल सिंह को कॉल करके सेक्टर 9 चौक बुलाया जहाँ पर पार्षद अभय सोनी और बेटा अमन सोनी अपने 20 25 साथियो के साथ मिलकर गाली गलौज कर जमकर मारपीट की,,वही जैसे तैसे बचकर थाने पहुचे सतपाल सिंह जब रिपोर्ट दर्ज करवा रहे है तो फिर से पार्षद अभय सोनी अपने बेटे और उसके साथियों के साथ थाने के घुसकर पुलिस कर्मियों के सामने फिर से जमकर मारपीट की,,वही इस मारपीट से सतपाल सिंह की पगड़ी तक उतर आई पर फिर भी ये दहशतगर्द तक भी नही रुके,,,फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है

 

पुलिस पर उठते सवाल

थाने के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी और मारपीट होने से पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है जहां थाने में ही एक व्यक्ति सुरक्षित नही है उसी थाने के जिम्मे पूरे शहर की सुरक्षा है,,वही सत्ता पक्ष के लोगो की गुंडागर्दी का प्रमाण एक बार फिर आज देखने को मिल गया,,अब देखना यह होगा कि पुलिस किस प्रकार की कार्यवाही करती है या फिर कार्यवाही करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }