अहिवारा में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन एवं शिला पट्टिका का लोकार्पण कार्यक्रम एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया
तिरंगा यात्रा के दौरान ध्वजारोहण और राष्ट्रगान गायन किया गया सुबह 11:00 बजे नगर पालिका परिषद अहिवारा से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कि अहिवारा मेन मार्केट से होते हुए बस स्टैंड में समाप्त हुई


दुर्ग/नंदिनी अहिवारा

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के अनुशंसा पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अहिवारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया नगर वासियों ने नगर में भ्रमण किया एवं लोगों को हर घर में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक भी किया साथ ही अहिवारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया एवं स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवार वालों को तिरंगा शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया मुख्य रूप से सम्मान पाने वाले पूर्व सैनिकों में शत्रुघन कुमार अजीत सिंह एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवारजनों में अरविंद अग्रवाल को तिरंगा एवं शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया अहिवारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें मुख्य रूप से वार्ड के सारे पार्षद एवं नगरवासी भारी मात्रा में उपस्थित रहे




