Featureछत्तीसगढ़राजनीति

ग्राम नगपुरा में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव पूरे धूम धाम से मनाया गया

छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है विधायक ललित चंद्राकर

Advertisements

दुर्ग/आराध्या टाइम्स डेस्क  ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगपुरा में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।


इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया।
कर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का एवं नगर के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि का सम्मान किया गया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है। साहू समाज मेहनतकस होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। यह एक ऐसा समाज है जो नशे से दूर रहकर व आर्दश विवाह शुरूकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भक्त माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भक्ति बल पर बालक श्रीकृष्ण का आव्हान किया था। साहू समाज के लोग वर्तमान में कृषि, प्रशासन, व्यवसाय, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में में आगे बढ़ रहे हैं और विकास में अपना योगदान कर रहे हैं। साहू समाज ने हमेशा मुझे अपार स्नेह व सम्मान दिया है
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आगे कहा भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, सरपंच, श्रीमती, सरोज रिंगरी,जनपद सदस्य रजनी साहू,अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भेखाराम साहू,स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू,भूतपूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन भूपेन्द्र रिंगरी, अंडा निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, पुराण देशमुख,देव प्रसाद साहू, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मंडले,पवन महतेल, पंच संजय देशमुख, चिंटू जैन, गवेंद्र देवांगन,शिव निषाद, सहित बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }