मोहन नगर थाना साइंस कॉलेज के पास ट्रक ने वाई शेप ब्रिज के एंट्री बोर्ड और डिवाइडर में टक्कर मार दी
ट्रक को गैंट्री बोर्ड और डिवाइडर में घुसा दिया गैंट्री बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजाह से करीब 18 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है


दुर्ग/आराध्या टाइम्स डेस्क मोहन नगर थाना साइंस कॉलेज के पास ट्रक ने वाई शेप ब्रिज के एंट्री बोर्ड और डिवाइडर में टक्कर मार दी मामले में पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने आरोपी चालक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई प्रकरण में पुलिस ने धारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुचाने की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध किया है

एसडीओ पीडब्ल्यूडी ब्रिज टीएन संतोष ने शिकायत दर्ज कराई एसडीओ ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति 29 मार्च की देर रात करीब 2.30 बजे लोडेड ट्रक CG24K 9345 का चालक दुर्ग की ओर वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाता हुआ ला रहा था वाई शेप ब्रिज साइंस कॉलेज के सामने उसने ट्रक को गैंट्री बोर्ड और डिवाइडर में घुसा दिया गैंट्री बोर्ड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजाह से करीब 18 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है



