छग युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के जिला महासचिव परविंदर सिंह रंधावा ने प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ में हो रहे अत्याचार प्रशासन शासन मौन क्यों
मृतक के भाई -माँ सहित ग्रामीणों के साथ पुलिस ने बेहद अत्याचार किया है पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है ना की बेगुनाहो के साथ जानवरो से भी बुरा सुलूक करना


दुर्ग/ नंदिनी अहिवारा
आराध्या टाइम्स डेस्क /नंदिनी अहिवारा से छग युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के जिला महासचिव परविंदर सिंह रंधावा ने प्रेस विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ में हो रहे अत्याचार प्रशासन शासन मौन क्यों है इस मामले में पुलिस प्रशासन और शासन जिम्मेदार है,कैमरा प्रेमी कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव जी ने कल बयान दिया था कि प्रशांत साहू को मिरगी की बीमारी है उसकी तबियत खराब थी अस्पताल दाखिल किया गया था बीमारी के चलते उनकी मौत हुई क्या मिरगी पीड़ित मरीज का डॉक्टरी मुलाहिजा आपने करवाया था क्या मिरगी का दौरा पड़ने से शरीर में ऐसे निशान पड़ते हैं, मृतक के भाई -माँ सहित ग्रामीणों के साथ पुलिस ने बेहद अत्याचार किया है पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है ना की बेगुनाहो के साथ जानवरो से भी बुरा सुलूक करना,एक गृहमंत्री विजय शर्मा पूरे कानून व्यवस्था पर भारी पड़ चुके है, प्रदेश में भाजपा की सरकार में ये पहला घटना नहीं है लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने लगातार हिंसक और द्वेषपूर्ण कार्यवाही करने हर लिमिट क्रॉस करते जा रहा है।
– बलौदाबाजार आगजनी के बाद में वही हुआ..
– आज कवर्धा लोहारीडीह में वही हुआ..
– बस्तर सामूहिक बलात्कार मामले में वही हुआ..
– रायगढ़ बलात्कार मामले में वही हुआ..
– सुकमा में पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखने का मामला..
– बिलासपुर छात्रा हॉस्टल मामले में वही हुआ..
आखिर इनकी सनक छत्तीसगढ़ को कहां लेकर जाएगी,मृतक प्रशांत के साथ छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था की भी अर्थी उठी है इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए




