श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ में विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम नए सत्र के प्रारंभ में नवप्रवेशित विधार्थियों के लिए चार दिवसीय दीक्षारंभ का आयोजन विश्विद्यालय में किया जा रहा है। विधार्थियों को इस सत्र से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी के साथ ही विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहें हैं
संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ प्राची निमजे ने किया।एकता मिश्रा,परख सहगल,ऋचा शुक्ला,नेहा सोनी,संजू सिंह,धनेश जोशी,संदीप श्रीवास्तव ने विभागीय गतिविधियों का संचालन किया


दुर्ग/भिलाई
आराध्या टाइम्स डेस्क/श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ में विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम नए सत्र के प्रारंभ में नवप्रवेशित विधार्थियों के लिए चार दिवसीय दीक्षारंभ का आयोजन विश्विद्यालय में किया जा रहा है। विधार्थियों को इस सत्र से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी के साथ ही विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहें है। विधार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए डॉ श्रीनिवास देशमुख का प्रेरक उद्बोधन हुआ। उन्होंने छोटी छोटी वीडियो क्लिप्स के जरिए व्यक्तित्व विकास के टिप्स बताए।पढ़ाई में एकाग्रता और लक्ष्य निर्धारण के महत्व को बताया।बढ़ते सायबर अपराध को देखते हुए साइबर विशेषज्ञ सोनाली गुहा ने विधार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध पर जानकारी दी,सायबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए।उन्होंने कहा सजगता,सतर्कता और सावधानी से ही हम सायबर अपराधों से बच सकते हैं।स्वास्थ और जागरूकता के लिए युवा वर्ग को हमेशा सजग रहना होगा ये उदगार डॉ रेखा रत्नानी के हैं जो श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने विधार्थियों को आहार से लेकर व्यक्तिगत जीवन में स्वास्थ्य के प्रति रखने वाली सावधानियों के लिए सचेत किया। पाश्चात्य सभ्यता की नकल में हम अपने संस्कार और मर्यादा की परवाह नही करते जिससे आने वाली समस्याएं जटिल हो जाती हैं।अतः युवा संयम और अपने स्वस्थ चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक सतर्क रहें।विश्विद्यालय के उपकुलसचिव विनय पीताम्बरन ने विश्विद्यालय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम में कुलपति डॉ ए के झा और डायरेक्टर विकास डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ प्राची निमजे ने किया।एकता मिश्रा,परख सहगल,ऋचा शुक्ला,नेहा सोनी,संजू सिंह,धनेश जोशी,संदीप श्रीवास्तव ने विभागीय गतिविधियों का संचालन किया




