छत्तीसगढ़

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक दीक्षारंभ’ कार्यक्रम के दुसरे दिन के पहले सत्र में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्रीनिवास डी. देशमुख द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दिया गया

जिंदगी जीने के लिए उत्साह और हौसला का होना बहुत जरूरी है-डॉ.श्रीनिवास डी.देशमुख 

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क/श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक दीक्षारंभ’ कार्यक्रम के दुसरे दिन के पहले सत्र में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्रीनिवास डी. देशमुख द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दिया गय. उन्होंने कहा कि मनुष्य की जिंदगी में सुख और दुख तो लगा ही रहता है, लेकिन दुख के समय में कई लोग बुरी तरह टूट जाते हैं, और आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे समय में उन लोगों को कई बार मोटिवेशन अर्थात प्रेरणा की जरूरत होती है। वहीं छात्रों के जीवन में भी पढ़ाई का और अच्छे अंक लाने का काफी टेंशन रहता है। वहीं कई बार तो पढ़ाई करने के बाद भी अच्छे नंबर नहीं आते हैं या फिर उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, बल्कि खेलकूद अथवा अन्य गतिविधि में लगता है, जिसकी वजह से वे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे समय में छात्रों के अंदर प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से सही मार्गदर्शन करने और उनके अंदर आगे बढ़ने का जज्बा कायम किया जाता है। वहीं आज हम अपने इस लेख में आपको ऐसे ही प्रेरणादायक भाषण उपलब्ध करवा रहे हैं, जिसकी सहायता से छात्रों के अंदर आगे बढ़ने का जज्बा बढ़ेगा और अपनी जिंदगी कुछ हासिल करने की भावना का विकास हो। डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि फिलहाल, हम सभी को हमने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और एक सच्चे दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी हम अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं और सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परख सहगल, सहायक प्राध्यापक, लाइफ साइंस विभाग ने किया इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिवार के विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सक्रीय सहभागिता रहीं।

विनय पीताम्बरन ( उप-कुलसचिव)श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई

`

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }