छत्तीसगढ़

अहिवारा विधानसभा से विधायक राजमहंत डोमन लाल कोसेवाड़ा जी ने सतीश साहू को अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। सतीश साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं और उन्होंने पार्टी में महामंत्री जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं

इस अवसर पर सतीश साहू ने यह भी कहा कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाते हुए क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे और विधायक कोसेवाड़ा जी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे

Advertisements

दुर्ग/अहिवारा

आराध्या टाइम्स डेस्क/अहिवारा विधानसभा से विधायक राजमहंत डोमन लाल कोसेवाड़ा जी ने सतीश साहू को अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। सतीश साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं और उन्होंने पार्टी में महामंत्री जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाई है। विधायक कोसेवाड़ा जी ने सतीश साहू की कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति के बाद अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सतीश साहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक कोसेवाड़ा जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र की सभी समस्याओं को विधायक जी तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे।

सतीश साहू को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष लेमन साहू, अशोक बाफना, पार्षद अनुज साहू, पार्षद भगवान सिंह, पार्षद अरुण बंजारे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम शंकर चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष विनोद गंधर्व, पूर्व पार्षद वकील टांडी, वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।  इस अवसर पर सतीश साहू ने यह भी कहा कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाते हुए क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे और विधायक कोसेवाड़ा जी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंग

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }