पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लागाने जागरूक करने विगत 01 माह से लगातार चलाया जा रहा है “फॉलो गुड हेबिटस” अभियान आज दिनांक को सेक्टर 06 मे संचालित अक्षय पात्र के चालकों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों को, नशे मे वाहन ना चालाने, माल वाहक वाहन मे यात्रा ना करने समझाईश दी गयी
कोचिंग सेन्टर में आने वाले छात्र/छात्राओं को यातायात पुलिस की इस 21 डे चैलेज को स्वीकार करते हुए अपना फोटो/वीडियों यातायात पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 94791-92029 में सांझा किये जाने हेतु बताया गया


दुर्ग /आराध्या टाइम्स डेस्क
श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं *श्री सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) के मार्ग दर्शन तथा श्री सतीष ठाकुर, श्री संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात)* के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 01 माह से चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।सेक्टर 6 में संचालित अक्षय पत्र के वाहन चालकों एवं वहाँ कार्य करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों *श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक ( यातायात)* के द्वारा को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए शराब पीकर वाहन ना चालाने,माल वाहक वाहन में यात्रा न करने हेतु समझाइए दी गई।
इसी प्रकार दुर्ग पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान *”फॉलो गुड हेबिटस”* के तहत आज तीसरे दिन भिलाई-दुर्ग के कोचिंग सेन्टर में आने वाले छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगण को यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है। कोचिंग सेन्टर में आने वाले छात्र/छात्राओं को यातायात पुलिस की इस 21 डे चैलेज को स्वीकार करते हुए अपना फोटो/वीडियों यातायात पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 94791-92029 में सांझा किये जाने हेतु बताया गयासाथ ही कोचिंग सेन्टर के संचालकों को बिना हेलमेट लगाये आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश ना देते हुए यातायात पुलिस को अवगत कराने कहा गया




