छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन का उद्देश्य है कि ड्राइवर हितों की रक्षा एवं ड्राइवर का उत्थान हेतु एवं आर्थिक मदद के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा समाज सेवा एवं ड्राइवर भाइयों पर हो रहे अत्याचार के रोकथाम करने हेतु यह संगठन बनाया गया है


दुर्ग/नंदिनी अहिवारा
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन एक ऐसी संस्था है जिसमें संपूर्ण ड्राइवर भाइयों को समाज में एक नई पहचान के साथ-साथ समाज में एक साफ सुथरी छवि के साथ सम्मान दिलाना चाहता है ड्राइवर पर हो रहे अत्याचार को पूरी तरह से समाप्त करना चाहती है ड्राइवर महा संगठन प्रमुख रूप से ड्राइवर समाज को पूरे विश्व में एक नए रूप के साथ पेश करना चाहती है और विश्व के सबसे बड़े संगठन का निर्माण करना चाहती है ड्राइवर भाइयों की मदद हेतु संपूर्ण भारत के सभी राज्य के ड्राइवर संगठन से जुड़कर सभी के साथ मधुर संबंध स्थापित कर एक अखंड भारतीय ड्राइवर समाज का निर्माण करना चाहती है छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन संपूर्ण रूप से निस्वार्थ रूप से ड्राइवर समाज की सेवा के लिए बनाया गया संगठन है इस संगठन का संपूर्ण छत्तीसगढ़ के ड्राइवर भाइयों को एकता के सूत्र में बांधना अहम उद्देश्य है छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन द्वारा कई रूप से नियम भी बनाए गए जैसे कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर ड्राइवर से आर्थिक दंड के रूप में ₹1000 लिया जाएगा एवं मादक पदार्थ या शराब सेवन कर वाहन चलाने हुई दुर्घटना होती है तो सदस्यों को संस्था द्वारा कोई मदद भी नहीं दिया जाएगा




