Featureछत्तीसगढ़राजनीति

यह बजट छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – पुरषोत्तम देवांगन

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिए उत्थानकारी बताया है।

Advertisements

भिलाई नगर / भिलाई आराध्या टाइम्स डेस्क ‌छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिए उत्थानकारी बताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के‌ लिए बजट में प्रावधान के साथ ही बस्तर में 250 करोड़ के विकास कार्य सहित नक्सली खात्मे के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के लिए 9500 करोड़ का प्रावधान करते हुए नई सड़क के निर्माण के लिए 2000 ‌करोड़ सहित सड़कों के रखरखाव के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। महानदी, इंद्रावती नदी को जोड़ने के लिए बजट में प्रावधान है। दुर्ग से रायपुर तक मेट्रो रेल सुविधा, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना से गांव गांव में लोगों को मोबाइल टॉवर के जोड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें। नगर निगम क्षेत्र में जो हमारे छत्तीसगढ़ के 14 बड़े नए निकाय हैं, नगर निगम हैं, इनमें नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दुर्ग भिलाई से हजारों की संख्या में यात्री रायपुर की ओर जाते हैं उनके हित का ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल की सुविधा के विस्तार हेतु मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया जिससे आगामी दिनों आवागमन सुगम होंगे। छत्तीसगढ़ के आर्थिक उत्थान को लेकर यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }