

दुर्ग /नंदिनी अहिवारा /आराध्या टाइम डेस्क
कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 04/082026 को शाम 7:00 बजे थाना नंदिनी के धमधा पूल शिवनाथ नदी में 01 युवक नदी में कूदने के दौरान तेज बहाव में बह गया तत्काल एस.डी.आर.एफ के जिला सेनानी श्री दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर दिनांक 05/08/26 को सुबह 5 बजे एस.डी.आर.एफ की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लगभग सुबह 11.20 बजे पर सफलता मिली

एसडीआरएफ के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल द्वारा तेज बहाव पानी में डीप डाइविंग कर युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है

मृतक की जानकारी इस प्रकाक्र है नाम: संजय ओझा पिता राजेंद्र प्रसाद ओझा उम्र 46 वर्ष निवासी बैकुंठ धाम भिलाई वार्ड नंबर 32 छावनी थाना

रेस्क्यू टीम के सदस्य:
प्रभारी: श्री ईश्वर खरे
जवान: चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, भूपेंद्र सिंह, रमेश रात्रे, महेश गंधर्व, ओंकार ,शारदा प्रसाद, राजेश यादव, दिलीप कुमार,



