बोल बम कांवरिया संघ दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन दिनांक 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को स्थान शिवनाथ नदी महामरा एनिकेट में रखा गया है
यह यात्रा सुबह 6:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर 108 दीपों की महा आरती के पश्चात भव्य झांकी के साथ प्रारंभ होगी यात्रा नदी से अर्धनारीश्वर शिव शक्ति धाम ग्राम कोटनी के लिए रवाना होगी


दुर्ग बोल बम कांवरिया संघ दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन दिनांक 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को स्थान शिवनाथ नदी महामरा एनिकेट में रखा गया ह, यह यात्रा सुबह 6:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर 108 दीपों की महा आरती के पश्चात भव्य झांकी के साथ प्रारंभ होगी यात्रा नदी से अर्धनारीश्वर शिव शक्ति धाम ग्राम कोटनी के लिए रवाना होगीजिसमें सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहेंगे यात्रा में विशेष रूप से कावड़ सजावट का कार्यक्रम रखा गया है जिस भी शिव भक्ति का कावड आकर्षित रहेगा उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा प्रथम पुरस्कार के रूप में 1001 रुपये द्वितीय पुरस्कार के रूप में 701 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 501 रुपए रखा गया है भगवान शिव जी के गणवेश में आने वालों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा भक्तो के लिए महाप्रसादी के रूप मे भोजन व्यवस्था और वापसी हेतु वाहन की भी व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है! यह जानकारी बंम कावरिया संघ के संयोजक कुशल मटियारा ने दी 



