छत्तीसगढ़

आगामी 28 अगस्त को दुर्ग विधायक और महापौर के खिलाफ भाजपा करेगी आन्दोलन

प्रदेश कांग्रेस सरकार के संरक्षण में दुर्ग विधायक की भ्रष्टाचार में संलिप्तता इतनी ज्यादा कि कई जन्म लग जाएंगे पाप धोने में- जितेंद्र वर्मा

Advertisements

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 29 अगस्त 2023 सोमवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम दुर्ग के घोटालों, भ्रष्टाचार, तानाशाही और कुव्यवस्था को लेकर घेराव किया जाएगा। बैठक मे विरोध प्रदर्शन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश तय कर सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधानसभा विस्तारक सेवकराम धेनुसेवक उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि चुनावी समर अब ज्यादा दूर नहीं है, स्थानीय कांग्रेस विधायकों के कृत्य से जनता त्रस्त हैं, फोटोबाज विधायक अरुण वोरा और दुर्ग शहर के महापौर सिर्फ और सिर्फ भूमिपूजन करना जानते हैं लेकिन काम की बात करें तो काम की बजाय केवल भ्रष्टाचार दिखाई देता है। भ्रष्ट विधायक और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय भाजपा ने लिया है, जिसमें सबकी सहभागिता सुनिश्चित होना जरूरी है।

आंदोलन को लेकर संयोजक गजेंद्र यादव एवं सहसंयोजक मदन वाढ़ई, डॉ.सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार को बनाया गया है | आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया। बैठक मे उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, मनोज मिश्रा कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, चतुर्भुज राठी, डॉ शरद अग्रवाल, शिव चंद्राकर, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, जिला आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई,सुनील अग्रवाल डॉ. सुनील साहू, विजय ताम्रकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, सैयद आसिफ अली, घोषणा पत्र समिति जिला संयोजक संतोष सोनी, पार्षद शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, पार्षद शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, महेश यादव, भास्कर तिवारी, शुभम साहू, अनिकेत यादव, दीपक सिन्हा, नवीन साहू, महेंद्र यादव उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }