कांग्रेस की तरफ से आज दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अहिवारा विधानसभा से निर्मल कोसरे को कांग्रेस से प्रत्याशी चयनित किया गया है
व्यक्तिगत स्वभाव से सरल स्वभाव एवं निर्मल कोसरे वर्तमान में महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष है


दुर्ग/अहिवारा
आराध्या टाइम्स डेस्क/
विधानसभा चुनाव विशेष चुनावी माहौल की शुरुआत हो चुकी है इसी कड़ी में सारे प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंचकर भेंट मुलाकात कर रहे हैं कांग्रेस की तरफ से आज दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अहिवारा विधानसभा से निर्मल कोसरे को कांग्रेस से प्रत्याशी चयनित किया गया है व्यक्तिगत स्वभाव से सरल स्वभाव के है एवं निर्मल कोसरे वर्तमान में महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष है
निर्मल कोसरे को कांग्रेस से अहिवारा विधानसभा के लिए प्रत्याशी चयन होने पर आहिवारा विधानसभा में खुशी की लहर चल रही है कई वर्षों से निर्मल कोसरे कांग्रेस पार्टी के लिए निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं प्रत्याशी चयन होने से पहले भी निर्मल कोसरे लोगों के बीच पहुंचकर जनता से विकास के बारे में चर्चा कर रहे थे जन सेवा में हर वक्त तत्पर रहने के नाम से उन्हें विधानसभा क्षेत्र के आसपास के गांव एवं हर घर में जाना जाता है




