Featureछत्तीसगढ़

महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह : 2500 महिलाओं को मिला सम्मान

भिलाई नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन इन्स्पेरियन रिसॉर्ट, जुनवानी में आयोजित किया गया, जिसका नाम “एक सम्मान देश की नारी शक्ति के नाम” रखा गया।

Advertisements

दुर्ग भिलाई/ आराध्या टाइम्स डेस्क /भिलाई नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन इन्स्पेरियन रिसॉर्ट, जुनवानी में आयोजित किया गया, जिसका नाम “एक सम्मान देश की नारी शक्ति के नाम” रखा गया।

इस समारोह का आयोजन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री जया प्रदा, उर्मिला मातोंडकर और छालीवुड अभिनेत्री अनुकृति चौहान भी मौजूद थीं।

कार्यक्रम में भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, श्रीमती रिया सेन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति का प्रतीक है।” उन्होंने विधायक रिकेश सेन द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की और कहा कि “छत्तीसगढ़ में इस तरह के भव्य महिला सम्मान समारोह की मिसाल कम ही देखने को मिलती है।”उन्होंने मुंबई से आईं अभिनेत्रियों के इस आयोजन में शामिल होने की भी सराहना की और कहा कि “नारी शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।”इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन, समाज सेवा और उद्योग से जुड़ी महिलाएँ शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }