रायपुर जिले के लाखे नगर में इस वर्ष सिंधु युवा एकता गणेशोत्सव समिति अपना 19 वां वर्ष मना रही है
समिति ने इस बार का थीम "शंकर पार्वती के जोड़े का " रखा है,साथ ही इस बार जो गणपति जी विराजमान हुए है उन्हें देख कर ऐसा लग रहा मानो गणपति जी ख़ुद लाखे नगर की नगरी में प्रत्यक्ष दर्शन दे रहे है


रायपुर /आराध्या टाइम डेस्क छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है पहला त्योहार हरेली के रूप में मनाया गया इसी कड़ी पूरे देश में गणपति जी विराजमान हो चुके हैं हर जगह चौक चौराहों के पंडाल में गणेश जी विराजमान हो चुकें हैं रायपुर जिले के लाखे नगर में इस वर्ष सिंधु युवा एकता गणेशोत्सव समिति अपना 19 वां वर्ष मना रही है। समिति ने इस बार का थीम “शंकर पार्वती के जोड़े का ” रखा है,साथ ही इस बार जो गणपति जी विराजमान हुए है उन्हें देख कर ऐसा लग रहा मानो गणपति जी ख़ुद लाखे नगर की नगरी में प्रत्यक्ष दर्शन दे रहे है

समिति के सदस्यों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष बहुत ही अनोखा थीम रखा गया है जिसमे गणेश जी अपनी पालक झपका रहे है मानो जैसे की वह साक्षात बात कर रहे हो लाखे नगर की गणेश जी की प्रतिमा को देखने दूर दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे है यह अनोखी मूर्ति महाराष्ट्र के मूर्तिकार ने बनाया है समिति ने आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है साथ ही जगह ज़्यादा सुरक्षा नियम को देखते हुए पूरे पंडाल परिसर में CCTV कैमरे अग्निशमन यंत्र एवं सुरक्षा गार्ड भी उपस्थित कराया गया है साथ ही साथ प्रशासन भी श्रद्धालुओं के लिए निरंतर सेवा में लगी हुई है



