Featureछत्तीसगढ़राजनीति

विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि

विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है

Advertisements

भिलाई नगर, 17 जुलाई। अत्यधिक वर्षा के कारण वैशाली नगर विधानसभा के कोसा नगर में प्रभावित 62 परिवारों को बहुत जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है

आपको बता दें कि विगत दिनों लगातार बारिश की वजह से भिलाई निगम अंतर्गत कोसा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पानी भरने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोसा नगर के प्रभावितों के संबंध में चर्चा करते हुए इन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन द्वारा चिन्हांकित 62 परिवारों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है।विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोसा नाला में अत्यधिक बारिश की वजह से ओवर फ्लो के हालात बने थे। निगम अमला मौके पर भेज कर कोसा नगर में भरे पानी को निकलवाने टीम लगी रही। इसके लिए तत्काल तहसीलदार, पटवारी और आर आई को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। घरों में पानी भरने से वहां विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पानी की वजह से घरेलू सामान को भी क्षति पहुंची थी। जिला प्रशासन ने 62 प्रभावितों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार की थी। उन सभी प्रभावितों के लिए राहत राशि की घोषणा आज हुई है।

इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए राहत राशि की आज घोषणा कर दी है। लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी 62 परिवारों को 6-6 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही कोसा नगर में बारिश के दिनों ऐसे हालात न हों, इसके लिए क्षेत्र के नाले नालियों से पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस पर कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }