Featureछत्तीसगढ़राजनीति

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल 15 स्थान पर बोर खनन कर पॉवर पंप लगेगा

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल रंग लाई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 15 स्थान पर बोर खनन कर पॉवर पंप लगाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दिए है

Advertisements

दुर्ग/आराध्या टाइम्स डेस्क बढ़ती गर्मी के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्र में पेयजल संकट से निजात दिलाने विधायक गजेन्द्र यादव की पहल रंग लाई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 15 स्थान पर बोर खनन कर पॉवर पंप लगाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दिए है। आदेश की कॉपी आते ही पीएचई के अधिकारी ने आज से कार्य प्रारंभ कर दिया है, स्थल निरिक्षण पश्चात् कुछ ही दिन में बोर खनन की शुरुआत हो जाएगी, ताकी शहर के नागरिकों को भीषण गर्मी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। पेयजल जैसे मूलभूत समस्या की मांग पर स्वीकृति देने पर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की ओर से विधायक गजेन्द्र ने उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का त्वरित कार्यवाही करने पर आभार जताये है

शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की गर्मी बढ़ने के साथ दुर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में जलसंकट की समस्या से पार्षद एवं जनता ने अवगत कराया था उनके द्वारा बोर खनन की मांग पत्र प्राप्त हुआ था जिसे संज्ञान में लेकर तत्काल नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से पेयजल संकट के निराकरण करने निवेदन किये थे जिस पर जनहित के मुद्दे को देखते हुए विभागीय मंत्री ने बोर खनन कराने स्वीकृति दे दी है। शासन से पत्र प्राप्त होने पर आज पीएचई के अधिकारी को बोर खनन वाले क्षेत्र के पार्षदो से संपर्क बनाकर चिन्हित स्थल तक बोर खनन वाहन जाने के लिए व्यवस्था बनाने और शीघ्र कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग के विकास और जनता की समस्या का समाधान करने प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, दुर्गवासियों को पेयजल की समस्या न हो इसके लिए आगे और भी प्रयास किया जा रहा है। गर्मी में पेयजल आपूर्ति बनी निरंतर बनी रहे इसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए है।
*इन स्थान पर होगा बोर खनन* –
वार्ड क्र. 07 किल्ला मंदिर, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 11 शंकर नगर पूर्व, वार्ड 15 सिकोलाभाठा, वार्ड 30 तमेरपारा, वार्ड 32 ब्राम्हणपारा, वार्ड 34 शिवपारा, वार्ड 35 रामदेव मंदिर, वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 39 डिपरापारा, वार्ड 44 गुरु घासीदास वार्ड, वार्ड 47 सिविल लाइन, वार्ड 52 बोरसी, वार्ड 59 कातुल बोर्ड में पेयजल को दुरुस्त करने बोर खनन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }