Featureछत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग जिला पंचायत सभागार दुर्ग में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,एवं जिला पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए

Advertisements

 दुर्ग/ आराध्य टाइम्स डेस्क /दुर्ग जिला पंचायत सभागार दुर्ग में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,एवं जिला पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयाँ दी

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याण के लिए काम करने आवाहन किया ।जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवचयनित प्रतिनिधियों का यह नया सफर अपने अपने कार्य क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा। सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। और निश्चित रूप से जिला पंचायत दुर्ग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और क्षेत्र की प्रगति में एक नया आयाम जोड़ने का कार्य करेगी
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }