मुरमुन्दा भाजपा कार्यालय में क्षेत्र क्रमांक 4 की प्रत्याशी सरस्वती बंजारे जी को विजय प्राप्त कराने के लिए संगठात्मक बैठक का आयोजन
बैठक में भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू,जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री तुसली साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, अग्रलाल जोशी, के के खिलवाड़,जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी, अहिवार मंडल महामंत्री राजा शर्मा,महामंत्री संजय पांडे,अश्वनी टंडन, सत्यप्रकाश बंजारे एवं भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

दुर्ग /आराध्या टाइम्स डेस्क आज मुरमुन्दा भाजपा कार्यालय में क्षेत्र क्रमांक 4 की प्रत्याशी सरस्वती बंजारे जी को विजय प्राप्त कराने के लिए संगठात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी संदीप शर्मा जी,अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी के नेतृत्व में बैठक में आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया

संदीप शर्मा जी ने चुनावी रणनीति पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रभावी योजना बनाने और उसे लागू करने के तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक भाजपा की विचारधारा और सरस्वती बंजारे जी के संदेश को पहुँचाना अति आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर काम करने पर जोर दिया।
संदीप शर्मा जी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनकी मेहनत और संगठात्मक कुशलता के बल पर सरस्वती बंजारे जी की विजय सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने चुनावी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय के लिए एक समिति के गठन की भी घोषणा की।
कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में हिस्सा लेते हुए संकल्प लिया कि वे पार्टी की विचारधारा और प्रत्याशी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाएंगे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक था, और सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरस्वती बंजारे जी की विजय के लिए काम करने का प्रण लिया।