

अछोटी में दिनांक 08/10 /25 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, समस्त स्टाफ एवं जन जन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके से अवगत करना था।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रमोद गुप्ता (डायरेक्टर आफ सिम्हान्स) आमंत्रित थे। मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में मानसिक स्वास्थ्य का घनिष्ठ संबंध शारीरिक स्वास्थ्य से बताया, यदि हम शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पहले मन को स्वस्थ रखना आवश्यक है इसके लिए उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेष कर युवाओं को भविष्य की चिंता ,रिश्तो की कशमकश, सोशल मीडिया के आकर्षण से बचने की विधि को उन्होंने प्रैक्टिकल उदाहरण से स्पष्ट किया । डा.प्रमोद गुप्ता ने कहा कि मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को समाज में सहानुभूति और सहयोग प्रदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है

प्राचार्य डॉ स्वाति श्रीवास्तव द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्न उत्तर द्वारा अपनी समस्या का समाधान विशेषज्ञ से प्राप्त किया । कार्यशाला का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ मीना पाण्डेय द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ संध्या पुजारी द्वारा दिया गया

संचालक श्री महेंद्र चौबे जी के संरक्षण में प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी , आई. क्यु.एसी कोऑर्डिनेटर श्री गुलशन कुमार बेहेरा, तकनीकी सहायक श्री जितेश कुमार साहू एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l



