नगर पालिका परिषद अहिवारा से निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा ने की लोगो से अपने लिए वोट की अपील
विद्यानंद कुशवाहा जो की नगर पालिका परिषद अहिवारा से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी है लोगों से अपना समर्थन माँग रहे हैं एवं साथ ही साथ जनता से अपील कर रहे है कि वह गैस सिलेंडर छाप में 7 नंबर पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएँ

दुर्ग /नंदिनी अहिवारा

नगरीय निकाय चुनाव में महज कुछ दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपनी कमर कस ली है, आज अहिवारा नगर पालिक से अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अपने समर्थकों के साथ निकले और वार्ड भ्रमण करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा, क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं सड़क बिजली और पानी की समस्याओं सहित वार्ड की जनता को राशन कार्ड, महतारी वंदन सहित शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभान्वित कराने के उद्देश्य से वार्डवासियों के आग्रह पर वे चुनावी रण में उतरे है, और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे विजय प्राप्त करेंगे

निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा ने सबसे पहले महिला स्व सहायता समूह की बहनों को कार्य दिलाने का वादा किया है साथ ही साथ नंदिनी रोड के शराब दुकान को आवासीय क्षेत्र से दूर करने का भी वादा किया है