कांग्रेस से अध्यक्ष के प्रत्याशी भुवन साहू समेत प्रदीप साहू एवं मीना बहादुर ने की लोगो से की भेट मुलाकात
कांग्रेस से अध्यक्ष के प्रत्याशी भुवन साहू के साथ वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी प्रदीप साहू वार्ड नंबर 11 के प्रत्याशी यमुना साहू वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी मीना बहादुर ने भी लोगो के बीच पहुँच कर अपने लिए वोट की अपील की एवं भारी मतो से विजयी बनाने का आग्रह किया


दुर्ग /नंदिनी अहिवारा
आराध्या टाइम्स डेस्क /कांग्रेस से अध्यक्ष के प्रत्याशी भुवन साहू समेत प्रदीप साहू एवं मीना बहादुर ने की लोगो से की भेट मुलाकात

नगरीय निकाय चुनाव में महज कुछ दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपनी कमर कस ली है, आज अहिवारा नगर पालिक से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवन साहू चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अपने समर्थकों के साथ निकले और वार्ड भ्रमण करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा, क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं सड़क बिजली और पानी की समस्याओं सहित वार्ड की जनता को राशन कार्ड, महतारी वंदन सहित शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभान्वित कराने के उद्देश्य से वार्डवासियों के आग्रह पर वे चुनावी रण में उतरे है, और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे विजय प्राप्त करेंगे कांग्रेस से अध्यक्ष के प्रत्याशी भुवन साहू के साथ वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी प्रदीप साहू वार्ड नंबर 11 के प्रत्याशी यमुना साहू वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी मीना बहादुर ने भी लोगो के बीच पहुँच कर अपने लिए वोट की अपील की एवं भारी मतो से विजयी बनाने का आग्रह किया



