
दुर्ग/भिलाई
आराध्या टाइम्स डेस्क
भिलाई में टाइमर सेट कर कार में लगाया बम धमाके से मची अफरा तफरी बिल्डर की डस्टर कार में रिमोट बम लगाते नकाबपोश शख्स सीसीटीवी में कैद दुर्ग जिले के भिलाई के कोहका कुरूद रोड पर स्थित एक बिल्डर की कार में रिमोट टाइमर बम लगाकर उसे उड़ाने का प्रयास किया गया बिल्डर के ऑफिस से निकलने से ठीक पहले डस्टर कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है और लोग कार से दूर भागने लगे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की जा रही है कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहशत में आ गया है इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक नकाबपोश युवक कार के पास दिख रहा है मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है जो कोहका से कुरूद जाने वाले मुख्य सड़क पर इंदू आईटी स्कूल के पासका है कार प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है

कि एक नकाबपोश शख्स कार के पास आया और कार के कांच पर कुछ चिपका कर धीरे से निकल गया उसके जाने के कुछ देर बाद कार ब्लास्ट हुआ धमाका काफी शक्तिशाली था जिसके बाद देखते ही देखते यहां आने जाने वालों की भीड इकट्ठा हो गई धमाके से कोई जन हानि नहीं हुई है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है



