Featureछत्तीसगढ़

जुनवानी स्थित ग्रीन वैली में दो दिन पहले जिस गार्ड को नशेडियों ने कार से उड़ाया था अब उसकी मौत हो गई है

पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सचिन सिंह और उसके सभी साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी का कॉलोनी में जुलूस भी निकाला गया

Advertisements

दुर्ग/भिलाई नगर

ग्रीन वैली कॉलोनी के गेट के रजिस्टर में रईसजादों के नाम दर्ज कराना गार्ड को भारी पड़ा नशे में चूर रईसजादों ने गेट को कार से जबरदस्त तरीके से ठोकर मार कर गार्ड को घायल कर दिया जीवन मौत से संघर्ष करते हुए गार्ड गणपत साहू ने शनिवार- रविवार की रात्रि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया स्मृति नगर चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत लाश परिजनों को सौंप दिया कार से गेट को ठोकर मारने वाले ट्रांसपोर्टर सचिन सिंह राजपूत फिलहाल जेल में है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है

जुनवानी स्थित ग्रीन वैली में दो दिन पहले जिस गार्ड को नशेडियों ने कार से उड़ाया था अब उसकी मौत हो गई है। शनिवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नशेड़ियों की करतूत के बाद गंभीर रूप से घायल गार्ड गनपत साहू को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दो दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिर कर वह हार गया। नशेड़ियों के घमंड के कारण एक गरीब गार्ड की जान चली गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर उनका पूरी कालोनी में जुलूस निकाला था।

जानिए क्या था मामला
दरअसल यह पूरा मामला 23-24 की दरम्यानी रात का है। गार्ड गनपत साहू देर रात चौहान ग्रीन वैली में ड्यूटी पर तैनात था। उसने रात में मेन गेट को बंद कर रखा था। इसी दौरान, आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07 बीजे 8877 से रात 1 बजे आया। उसे देखकर गार्ड ने रोकने की कोशिश की। ये बात सचिन सिंह को काफी बुरी लगी। वह चिल्लाते हुए गार्ड को धमकी दी थी। इसके बाद सचिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में नशे की हालत में देर रात 1:45 बजे फिर वापस पहुंचा। इस दौरान कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वैली के अंदर की ओर आते देख गार्ड ने गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन सचिन ने गेट खुलने का इंतजार नहीं किया। उसी रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को चपेट में ले लिया और अंदर चला गया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा। इस ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी।

पुलिस के साथ भी की थी हुज्जत
घटना के बाद जब पुलिस देर रात सचिन सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची वह कमरे में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। सचिन सिंह के साथ वहां अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता के साथ दो लड़कियां श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह भी शराब खोरी कर रही थी।

पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सचिन सिंह और उसके सभी साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी का कॉलोनी में जुलूस भी निकाला गया। कार चालक सचिन सिंह राजपूत के अलावा दो महिला सहित आठ आरोपी घटना के एक दिन के उपरांत जमानत पर रिहा हो गए वहीं सचिन सिंह राजपूत फिलहाल जेल में है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }