Featureछत्तीसगढ़

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं

Advertisements

दुर्ग /भिलाई 

आराध्या टाइम्स डेस्क /विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा वृहद रूप से स्वच्छता जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है।कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश नायक और डॉ दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधार्थियों द्वारा परिसर सफाई अभियान के लिए श्रमदान किया गया,विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत रंगोली,पोस्टर मेकिंग,क्विज,भाषण का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी मिश्रा केनिर्देशन में अधिकारी,कर्मचारी, प्राध्यापक एवम विधार्थियों ने भवन के आसपास मार्गों की सफाई की।विधार्थियों ने भी पॉलिथिन कचरे को हटा कर सड़क के दोनो किनारे को साफ किया। पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से जागरूकता संदेश का प्रसार किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए के झा ने विधार्थियों को नियमित रूप से स्वच्छता कार्य का संकल्प दिलाया तथा कहा कि महात्मा गांधी के स्वप्नों को तभी साकार कर सकेंगे जब हम स्वयं अपने घर और आसपास साफ सफाई रखेंगे

श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के विधार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा।रा से यो इकाई द्वारा चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगाया गया जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला।प्राचार्य डॉ स्वर्णा ली दास पॉल ने विधार्थियों का उत्साह वर्धन किया।विश्वविद्यालय के कुलसचिव पी के मिश्रा तथा डायरेक्टर विकास सुशील चंद्र तिवारी,रिसर्च डायरेक्टर सागर अग्निहोत्री,ने भी कार्यक्रम में विधार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ रघुवंशी ने भी उपस्थित हो कर विधार्थियों को संबोधित किया। इस अभियान में 2 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया

सुशील चंद्र तिवारी डायरेक्टर विकास

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }