

दुर्ग/भिलाई
आराध्या टाइम्स डेस्क /छत्तीसगढ़ इस्पात नगरी भिलाई के प्रसिद्ध मंदिर सेक्टर 9 हनुमान मंदिर जहां दर्शन मन्नत के लिए दूर दूर से आते है जहां मंगलवार शनिवार के दिन हजारों भक्तों के भीड़ देखी जाती है वैसे ही भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा , सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ व खिचड़ी हलवा का प्रसाद वितरण करवाया जाता है इसी कड़ी में श्री केशरी नंदन हनुमंत कृपा सेवा समिति भिलाई के द्वारा 22,10,2024 दिन मंगलवार को शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जायेगा व खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जायेगा । इस भक्तिमय आयोजन में सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है बता दें इस आयोजन समिति मुख्य संरक्षक श्री हिमांशु मिश्रा, पं. दीपक शर्मा एवं युवा साथी के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को सेक्टर 9 हनुमान जी मंदिर भिलाई में भोग प्रसाद का वितरण करते आ रही है




