Featureछत्तीसगढ़

एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस 15 सदस्यीय टीम का दुर्ग जिले में भ्रमण

यह दौरा न केवल पुलिसिंग के अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि दोनों राज्यों की संस्कृतियों और कार्यशैली के बीच बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

Advertisements

दुर्ग/आराध्या टाइम्स डेस्क छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों गुजरात की 15 सदस्यीय पुलिस टीम दौरे पर है, जो भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ आई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना है, जिससे आपसी समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम भी गुजरात दौरे पर गई हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार, गुजरात पुलिस से आए 1 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों की टीम को पहले दिन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, दुर्ग रेंज का दौरा कराया गया और कार्य संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक श्री पनिक राम कुजूर द्वारा गुजरात पुलिस के समस्त जवानों को कार्यालय के दैनिक कार्यों और विभिन्न शाखाओं के कार्य संचालन की जानकारी दी गई

इस दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात से आए पुलिसकर्मियों को यह भी जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में लोग कैसे रहते हैं, पुलिस की वर्दी कैसी होती है, और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं। आगामी दिनों में गुजरात पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के कार्यों को समझने के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा करेगी।

यह दौरा न केवल पुलिसिंग के अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि दोनों राज्यों की संस्कृतियों और कार्यशैली के बीच बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }