संकुल सेमरिया में स्वयंसेवी शिक्षको का हुआ प्रशिक्षण,उल्लास और स्वच्छता शपथ लिए
प्रशिक्षक सूर्यकांत हरदेल,संगीता पाटिल,सर्वेयर शिक्षक कुलदीप देशमुख, अनरजीत राय,चंद्रकांत, मिथलेश कुमार जायसवाल, सूर्यप्रकाश सोनकंडे,संकुल प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर,स्वयंसेवी शिक्षको की पूर्ण सहभागिता से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

दुर्ग /सेमरिया
आराध्या टाइम्स डेस्क /संकुल सेमरिया विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में संकुल स्तरीय उल्लास कार्यक्रम अंर्तगत स्वयंसेवी शिक्षको का प्रशिक्षण आयोजन हुआ जिसमे पेंड्रीतराई,कोकड़ी और सेमरिया के स्वामसेवी शिक्षक और प्रत्येक शाला से सर्वेयर शिक्षक भी शामिल हुए।मास्टर ट्रेनर संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल और संगीता पाटिल व्याख्याता ने उल्लास ताली और उल्लास गीत के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ किया।संकुल प्रभारी श्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवी शिक्षको को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन दिया।स्वयंसेवी शिक्षको को प्रशिक्षक ने मार्गदर्शिका और प्रवेशिका से परिचय कराया। स्वयंसेवी शिक्षको के द्वारा असाक्षरो को कैसे पढ़ाना है बताया गया।जीवन के विभिन्न पहलुओं में हम किस प्रकार परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे है ,सभी लोगो को इस स्तर तक बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे,टेक्नोलॉजी का उपयोग , डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर पाए सिखाने की आवश्यकता है।अपने दैनिक जीवन में हर समस्या का स्वयं हल कर पाए असाक्षरों को इस स्तर तक ले जाना।समझ के साथ किसी भी विषय वस्तु को पढ़ पाए,बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में दक्ष बनाने की ओर कार्य करना है,इस संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया।सभी उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षको,उपस्थित शिक्षको को उल्लास और स्वच्छता शपथ दिलाया गया,जन जन साक्षर बनाने और स्वयं से प्रेरित होकर स्वच्छता के लिए प्रचार प्रसार कर घर,आसपास , गली मोहल्ले,चौक चौराहे की सफाई कर अपने अपने गांव को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल प्रेरित किया।प्रशिक्षक सूर्यकांत हरदेल,संगीता पाटिल,सर्वेयर शिक्षक कुलदीप देशमुख, अनरजीत राय,चंद्रकांत, मिथलेश कुमार जायसवाल, सूर्यप्रकाश सोनकंडे,संकुल प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर,स्वयंसेवी शिक्षको की पूर्ण सहभागिता से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




