शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिटोरा में फरमानिया ट्रस्ट द्वारा पहाड़ा, पेन,कापी,मिठाइयों का वितरण किया गया
भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन श्री फरमानिया जी ने शाला परिवार को दिया।इस कार्यक्रम में श्रीमति प्रतिभा शर्मा,श्रीमती बिंदेश्वरी वर्मा,कुमारी वंदना वर्मा,यादव सर उपस्थित थे।


दुर्ग /धमधा/पिटौरा
आराध्या टाइम्स डेस्क /शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिटोरा में फरमानिया ट्रस्ट द्वारा पहाड़ा, पेन,कापी,मिठाइयों का वितरण किया गया शासन के निर्देशानुसार 17/09/24 से 02/10/24 तक स्वच्छता पखवाड़ा स्कूलों में मनाया जा रहा हैं।स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रतिदिवस विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पिटौर में प्रतिदिन कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार शपथ ग्रहण,नारा लेखन,रैली,मानव श्रृंखला,नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता,चित्रकला,कविता,डांस,मेंहदी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इससे गांव एवम् बच्चों में जागरूकता एवम् उत्साह देखने को मिल रहा हैं।आज स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान हमारी शाला में फरमानिया ट्रस्ट के संचालक श्री सुरेश फरमानियां जी का आगमन हुआ,वो बच्चो का कार्यक्रम देखकर भावविभोर हो गए।फरमानिया जी के शाला आगमन पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री योगेन्द्र बंछोर जी ने उनका शाल एवम् श्रीफल से स्वागत किया।फरमानिया जी ने प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला के सभी बच्चो को पहाड़ा,पेन,कॉपी, कंपास बॉक्स उपहार में दिया।जिससे सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।नेवता भोजन में श्री सुरेश फरमानियां जी के द्वारा सभी बच्चों को रसगुल्ला खिलाया गया।शाला परिवार श्री फरमानिया जी के इस नेक कार्य के लिए प्रशंसा किए।फरमानिया जी के द्वारा दिया गया उपहार बच्चों के पढ़ाई में बहुत ही उपयोगी है।फरमानिया जी ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने और आगे बड़ने की प्रेरणा दिए।उन्होंने कहा कि ये बच्चें ही है,जिनकी मुस्कान में मैं भगवान को देखता हूं।पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री विकास कुमार धल्ले ने शाला परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन श्री फरमानिया जी ने शाला परिवार को दिया।इस कार्यक्रम में श्रीमति प्रतिभा शर्मा,श्रीमती बिंदेश्वरी वर्मा,कुमारी वंदना वर्मा,यादव सर उपस्थित थे।




