छत्तीसगढ़

अपने ही ट्रक में झारखंड के ड्राइवर ने दुर्ग में लगाई फांसी जेवरा रोड पर ग्राम समोदा का मामला

झारखंड निवासी शेख इंताब ने अपने ही ट्रक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Advertisements
मृतक शेख इंताब

दुर्ग/ जेवरा सिरसा एक शख्स ने अपने ही ट्रक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है यह मामला जेवरा सिरसा रोड पर समोदा के पास का है मृतक की पहचान शेख इंताब 48 वर्ष निवासी ग्राम नावा बाजार थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है आज सुबह जेवरा सिरसा रोड पर सिद्धि राइस मिल के सामने खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 15 ऐसी 5118 में हेल्पर साइड के डाले पर एक व्यक्ति की फांसी के फंदे में लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई सामने चाय दुकान चलाने वाले खिलेश्वर साहू ने इस बात की जानकारी जेवरा सिरसा पुलिस चौकी को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में हेल्पर साइड के डाले पर एंगल के सहारे फंदे में झूल रहे लाश को नीचे उतारा सामानों की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज मिले जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो सकी दूरभाष पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक में इंताब ने फांसी लगाई वह खुद उसका मालिक था और खुद ही ड्राइवरी करता था

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }