Featureछत्तीसगढ़

कटरबाजी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध त्वरित एवं कठोर कार्यवाही

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उनि एस.एन.सिंह, सउनि भारत चौधरी, नागेन्द्र बंछोर प्र.आर. गुरजीत सिंह, आरक्षक हिरेश साहू, विश्वजीत सिंह, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Advertisements

दुर्ग /भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क /श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्यप्रकाश तिवाराी के मार्ग दर्शन में थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्रांतर्गत में चाकूबाजी मारपीट संबधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रकरण की प्रार्थी/आहतअंशुल नाहर पिता रणधीर नाहर उम्र 19 वर्ष पता ब्लाक नंबर 37बी, सड़क क्रास स्ट्रीट 01, सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई भट्ठी का दिनांक 24/09/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज से करीबन 15 दिन पूर्व में देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा से विवाद हुआ था दिनांक 24/09/2024 के 14ः30 बजे आटा चक्की के पास, बी-मार्केट, सेक्टर 01 भिलाई में अपने अन्य साथियो के साथ वहाँ बातचीत कर रहा था उसी समय देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू अपने अन्य 02 साथियोे के साथ आया और अंशुल नाहर के पास अचानक से देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू अपने अन्य साथी एस.राजकुमार तथा रेहान उर्फ फिरोज के साथ आया। दैवज्ञय कोठारी द्वारा अपने दोनों साथियों से बोला कि आज से 15 दिन पहले अंशुल ने मुझे थप्पड़ मारा था आज इसे जान से मारना है कहते हुए तीनों मिलकर मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान आरोपी एस राजकुमार के द्वारा अपने पास रखें धारदार कटर से हत्या करने की नीयत से प्रार्थी/आहत के गर्दन पर वार किया गया, प्रार्थी अपने बचाव के लिए झूका एवं रोका तो उसके सीने, हाथ पर धारदार कटर लगकर लंबी गहरी चोट आकर खून निकलने लगा। प्रार्थी के दोस्तो द्वारा बीच बचाव करने व जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू अपने साथियों के साथ वहॉ से मोटर सायकल मे भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी/मुतजरर के आयी चोट का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। विवेचना के दौरान चंद घंटो के भीतर ही व्यस्क आरोपी देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू एवं उसके अन्य साथियों का पता तलाश कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया। मारपीट में प्रयुक्त धारदार कटर को आरोपी के कब्जे से तथा मारपीट उपरांत भागने के लिए उपयोग किए गए मो.सा. को बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी एवं अन्य साथियो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उनि एस.एन.सिंह, सउनि भारत चौधरी, नागेन्द्र बंछोर प्र.आर. गुरजीत सिंह, आरक्षक हिरेश साहू, विश्वजीत सिंह, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही

नाम आरोपी
(1) देवज्ञय कोठारी उर्फ राजा बाबू पिता अश्वनी कोठारी उम्र 19 वर्ष पता ब्लाक 04, क्वाटर नं. पी, सड़क एवेन्यू डी, सेक्टर 06 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

(2) एस. राजकुमार उर्फ राजू पिता एस. श्रीनू उम्र 19 वर्ष पता देना बैंक  के पीछे, सड़क नंबर 08, पुरूषोत्तम किराना दुकान के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग

(3) रेहान अहमद उर्फ फिरोज पिता अब्दुल हलीम उम्र 42 वर्ष पता क्वाटर नंबर 05ए, सड़क 30,सेक्टर 08 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }