जुनवानी, भिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा माय भारत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा और एकेडमी डीन डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव ने स्वच्छता के महत्व और इसके तरीकों पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी ने कार्यक्रम का संचालन किया।


श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा माय भारत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं:
17 सितंबर: महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता का कार्य।
19 सितंबर: पोस्टर बनाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान।
21 सितंबर: शीतला मंदिर में स्वच्छता का कार्य।
22 सितंबर: महाविद्यालय के पार्किंग स्थल और कॉरिडोर की स्वच्छता।
24 सितंबर: राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वच्छता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता।
25 सितंबर: स्वच्छता पर शपथ और स्वयंसेवकों को टोपी, ग्लव्स, नोटबुक और पेन का वितरण

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा और एकेडमी डीन डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव ने स्वच्छता के महत्व और इसके तरीकों पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी ने कार्यक्रम का संचालन किया




