Featureछत्तीसगढ़

अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के द्वारा विगत दिनों हुई अति वर्षा के कारण अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का निरक्षण किया

उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधी सतीश साहू,अहिवारा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, पालिका सभापति अनुज साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद ताम्रकार, पवन जैन, नंदिनी नगर तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, नंदिनी नगर थाना प्रभारी मनीष शर्मा, साथ ही संबंधित ग्राम के कोटवार एवं 40-50 की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements

दुर्ग /नंदिनी अहिवारा

आराध्या टाइम्स डेस्क /आज अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के द्वारा विगत दिनों हुई अति वर्षा के कारण अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सहगांव, पथरिया, मेडेसरा, परसदा एवं सगनी घाट में सब्जी व्यवसाय फसल उत्पादक एवं धान फसल के नुकसान के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात गांव में उपस्थित नंदिनी नगर तहसीलदार श्री राधेश्याम वर्मा की उपस्थिति में प्रभावित किसानों का नाम दर्ज कर अतिशीघ्र मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया किए जाने हेतु आवेशित किया गया। साथ ही राजस्व विभाग को सक्रियता पूर्वक प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने संबंधित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधी सतीश साहू,अहिवारा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, पालिका सभापति अनुज साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद ताम्रकार, पवन जैन, नंदिनी नगर तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, नंदिनी नगर थाना प्रभारी मनीष  शर्मा, साथ ही संबंधित ग्राम के कोटवार एवं 40-50 की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

इस दौरान विधायक महोदय के द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात ग्रामीणों के मांग पर ग्राम सहगांव में गांव से एनीकट पहुंच मार्ग में मुरुम कार्य से संधारण, गाव  सहगांव एवं पथरिया मे कृषि कार्य के लिए खराब ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग के जेई मनीष भारती से दूरभाष से संपर्क कर त्वरित बदलने के लिए विधायक महोदय के द्वारा आदेशित किया गया। एवं बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ के दौरान विद्युत कटौती के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक गांव में सौर ऊर्जा से संचालित 10 नग विद्युत पोल लगाए जाने की घोषणा की गई। साथ ही गांव के विकास कार्य के लिए लगभग 20 लाख रुपए की राशि आवंटित किए जाने की भी जानकारी मौके पर दिया गया। साथ ही क्रेशर संचालित ट्रकों से हुई सड़क खराब को दुरुस्त करने का भी आश्वासन दिया गया। इस दौरान विगत दिनों ग्राम नंदिनी-खुंदनी में हुई घटना से मृतक परिवार को शोक-सांत्वना देने के लिए उनके निवास स्थान गए। साथ ही गांव में मिलजुल कर रहने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }