
दुर्ग /भिलाई /सेक्टर 6
आराध्या टाइम्स डेस्क /छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है पहला त्योहार हरेली के रूप में मनाया गया इसी कड़ी पूरे देश में गणपति जी विराजमान हो चुके है एवं जगह जगह चौक चौराहों में भव्य पंडाल तैयार किया गया हैं इसी कड़ी में दुर्ग ज़िले के भिलाई स्थित सेक्टर 6 में पुलिस लाइन गणेश उत्सव समिति अपना 25वां वर्ष मनाने जा रही है

समिति ने इस बार का थीम बहुत ही अनोखा रखा है ज़िस्मे गणपति जी के पंडाल में प्रवेश करने से पहले भूत बंगले की झांकी पुलिस लाइन गणेश उत्सव समिति द्वारा रखी गई है समिति के उपाध्यक्ष मोनीश देशमुख से बात करने पर उन्होंने बताया कि

इस वर्ष सेक्टर 6 में आए हुए श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भूत बंगले का थीम समिति द्वारा निर्धारित किया गया जिसे देखने के लिए दुर्ग ज़िले के दूर दूर गाँव से श्रद्धालु पहुँच रहे है एवं भव्य भूत बंगले की झांकी का लुफ़्त उठा रहे है

यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। समिति ने आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है साथ ही जगह जगह सुरक्षा नियम को देखते हुए पूरे पंडाल परिसर में CCTV कैमरा एवं सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था पुलिस लाइन गणेश उत्सव समिति द्वारा करवाया गया है




