Featureछत्तीसगढ़

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह

आगे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा सदस्यता अभियान को इस प्रकार सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाना है जिससे पार्टी की पहुंच समाज के सभी वर्गों तक हो सके.

Advertisements

दुर्ग /आराध्या टाइम्स डेस्क /भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आहूत की गई इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनांदगांव पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शामिल होकर दुर्ग जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा किया और मंडल वाइस जानकारी लिया गया और आगामी रणनीति पर चर्चा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यारोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी,जिला दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पूर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक जिला मंत्री रोहित साहू जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्याय ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना साहू मंडल सदस्यता टोली प्रभारी शंकर लाल देवांगन मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , गीरेश साहू शैलेंद्र शेंडे रिसाली नगर निगम नेता प्रति पक्ष शेलेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दिया और ज़िले में चल रहे सदस्यता अभियान वस्तुस्थति के बारे जानकारी प्रदान किया। और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया*

इस अवसर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के समय से लेकर अबतक संघर्ष कर आज देश की सर्वोच्च पार्टी के रुप में स्थापित हुआ है भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक सांस्कृतिक लाने की कोशिक की है और आज हमारे देश व हमारे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है ये सब एक एक पार्टी के कार्यकर्ता के बदौलत ही संभव हुआ है आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आगे सदस्यता अभियान की समीक्षा का करते हुए कहा की समीक्षा का मूल उद्देश्य ये होता है की जो दिए गए दायित्वों का जमीनी स्तर पर हमारी क्या स्थति है विधान सभा , लोकसाभा चुनावों में जो वोट मिले हैं उससे अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करना है।आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आगे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा सदस्यता अभियान को इस प्रकार सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाना है जिससे पार्टी की पहुंच समाज के सभी वर्गों तक हो सके.
भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं बल्कि संगठन और विचारधारा तथा बूथ और शक्ति केन्द्रों पर खड़े कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती और जीतती है।
आप सभी को अपने अपने बूथ में अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनना है

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा

हम सब लोग एक ऐसी पार्टी के सदस्य है जो राष्ट्रवादी विचार धारा को मानते हुए एकात्मवाद,मानववाद को मानते हुए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के बारे में सोचता है 2 सितम्बर को भारती जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री जी को सदस्यता ग्रहण कराया उसके बाद से पूरे देश में सदस्यता चालू किया गया है पार्टी हमारी मां हमे जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको सब लोग मिल जुलकर पूरा करना है*
*आगे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा मोदी सरकार का मूल सबका साथ-सबका विकास और संगठन का मूल सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा है और इसलिए इस विशेष सदस्यता अभियान को हमें सभी बूथों तक ले जाना है*।
*इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी* भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि आप सभी के मेहनत व लगन परिश्रम से विधान सभा, लोकसभा चुनावों में जो ऐतिहासिक जीत दिलाएं हो कबीले तारीफ है पूरे दुर्ग संभाग में कांग्रेस सरकार की तूती बोलती थी आप सभी ने मेहनत कर पूरे छत्तीसगढ़ हमारी सरकार बनाई इस लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई। चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी से जानकारी लिया और आगे रण नीति पर चर्चा किया गया और सभी को सदस्यता अभियान में पूरे जोर सोर से लग जाने कहा एक भी घर नई छूटना चहिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको सबको मिलजुकर पूरा करना है सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }