ब्रेकिंग – बलौदा बाजार ज़िले के लवन थाना अन्तर्गत भालूकोना में मुखबधीर साइको सीरियल किलर द्वारा दर्दनाक़ घटना को अंजाम दिया गया
जिसमें आरोपी द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया। दो महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है। बाइट- कौशल किशोर वासनिक एसडीओपी कसडोल

बलौदा बाज़ार /आराध्य टाइम्स डेस्क बलौदा बाजार ज़िले के लवन थाना अन्तर्गत भालूकोना में मुखबधीर साइको सीरियल किलर तेजराम ने बेहरमी से पिट पिट कर दो अलग अलग महिला को मौत के घाट उतार दिया । घटना के बाद पुलिस टीम बनाकर लगातर ग्रामीणों से पुछताछ कर रही थी, निरीक्षण के बाद लवन पुलिस को एक मुखबधिर पर शक हुवा, तभी साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के गहन पुछताछ करने पर जुर्म कबूल किया है, जहां जहां घटाना घटित किया था सभी स्थान को बताया गया।
पहला मामला- प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी जो दिनांक 29.05.2020 के प्रातः 07:30 बजे सूचना मिली कि मृतिका अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में मरी पड़ी है। कि सूचना पर थाना लवन का पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा संपूर्ण घटनास्थल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगा था तथा शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था।
दूसरा मामला- 13.03.2023 की है जहां किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है। जो घर में अकेली रहती थी, जिसके के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर चोंट पहुंचाया गया था, शरीर से खून निकला हुआ था। सांथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि विधिवत जप्त किया गया। इस दोनो प्रकरणों को लेकर लवन पुलिस और एस आईटी टीम ग्रामीणों से लागातार पूछताछ कर रहा था साथ ही घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में सफल रही। तेजराम उर्फ कोंदा का नाम सामने आया। उक्त संदेही को हिरासत में लेकर “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से उससे मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया। दो महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है।




