

दुर्ग /नंदिनी अहिवारा
आराध्या टाइम्स डेस्क/नंदिनी अहिवारा में आयोजित मशाल रैली में युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए. हाथ में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए नंदिनी अहिवारा बस स्टैंड से रेलवे पटरी चौक तक मशाल लेकर पहुचे जहां सभी ने घंटे तक नारेबाजी की और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आवाज़ उठाई। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गलत के साथ दे रही है और सच को दबाने की कोशिश में लगी हुई है. अपनी झूठी शान के लिए भाजपा के सरकार ने अंग्रेजो की तरह बलौदा बाजार मामले में निर्दोष मासूम सतनामी समाज के लोगों के साथ बड़ा बुरा बर्ताव और घिनौनी हरकत की है इसी का परिणाम है की अब यह क्रांति पूरे प्रदेश भर में आग की तरह फैल रही है। इसी के चलते रविवार को पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई युवाओ ने जगह जगह मशाल रैली निकली

आपको बता दें कि बलौदा बाजार मामले में पुलिस ने भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है विष्णु देव सरकार के दमनकारी तरीकों से सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं सहित विधायक देवेंद्र यादव जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा के गिरफ्तारी व भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस जिला महासचिव परविंदर सिंह के नेतृत्व मे अहिवारा विधानसभा के अहिवारा बस स्टैंड से रेलवे पटरी चौक तक मशाल जला कर जुलूस निकाला गय जिसमे मुख्य रूप से एन एस यु आई नेता नरेंद्र सिंह, नगर पार्षद हेमंत साहू, युका अध्यक्ष हेमंत साहू, युका महासचिव मुरली कृष्ण,सेवा दल अध्यक्ष रामपाल नाविक,समाज सेवी रितेश प्रशाद छात्र नेता मयंक, छात्र नेता रंजीत सिंह,विक्की पासवान,छात्र नेता सूरज ढीड़े,युका नेता विजय, आमिर अली, राहुल भट्ट, सुजॉय खुजूर, मधु, विकास साहू, पप्पू सेन, दौलत, किसन, विकारान्त निर्मलकर,साहिल खान, आकाश बंजारे,डोमेन्द्र ठाकुर, प्रेम यदु, गुलजारी लाल, आशीष, अनिल, हितेश, मधु बंजारे एवम अन्य साथी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे




