

दुर्ग /भिलाई
आराध्या टाइम्स डेस्क/ छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है पहला त्योहार हरेली के रूप में मनाया गया इसी कड़ी पूरे देश में गणपति जी विराजमान होने वाले हैं हर जगह चौक चौराहों में पंडाल आधे से ज़्यादा तैयार हो चुकें हैं दुर्ग ज़िले के भिलाई स्थित सेक्टर 2 में इस वर्ष न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति अपना 40वां वर्ष मनाने जा रही ह। समिति ने इस बार का थीम “एक पेड़ मां के नाम” रखा है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण के आवाहन के अनुरूप है। समिति के अध्यक्ष श्री जे. श्रीनिवास राव ने कहा कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष का थीम पेड़ों के संरक्षण पर आधारित है।पंडाल को तीन भागों में विभाजित किया गया है: पहला भाग वन देवी को, दूसरा वन देवता को, और तीसरा भगवान गणपति को समर्पित है। यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। समिति ने आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है साथ ही जगह ज़्यादा सुरक्षा नियम को देखते हुए पूरे पंडाल परिसर में CCTV कैमरे अग्निशमन यंत्र एवं सुरक्षा गार्ड भी उपस्थित कराया गया है




