Featureछत्तीसगढ़

कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञोत्सव कार्यक्रम का 7वां दिन   

इस अवसर पर श्री मदन मोहन त्रिपाठी जी (कृष्णा ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन) वाइस चेयरमैन श्री आनंद त्रिपाठी जी, सचिव श्री प्रमोद त्रिपाठी जी , डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी जी एवं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सविता त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे 

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क/कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर , भिलाई में चल रहे 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रज्ञोत्सव में विगत सप्ताह भर से ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता , क्लासिकल, सेमी क्लासिकल गायन, फिल्मी गीत, कैरोके, इंस्ट्रूमेंटल, ग्रुप बैन्ड, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी कत्थक,ओडिसी, लोक नृत्य फिल्मी व पाश्चात्य नृत्य (एकल व समूह) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभा में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया । कलाकारों की वेशभूषा वह आकर्षक साथ सजा तथा भाव मुद्राओं को देखकर हाल में उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए

इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के लगभग 500 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं यह प्रतियोगिता अत्यंत हर्षोल्लास व उत्साह के साथ सुबह से शाम तक अनवरत चल रही है ।आज ‘प्रज्ञोत्सव’ के सातवें दिन एकल एवं समूह वेस्टर्न डांस लोक नृत्य व फिल्मी गीतों पर आधारित नृत्य का सफल आयोजन हुआ

जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर हाल में उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहिल शुक्ला पुलिस ऑफिसर सारंगढ़ उपस्थित रहीं ।आज के निर्णायक गणों में श्री वेदांत सिंग फोक आर्टिस्ट खैरागढ़ तथा श्री मनीष चंदानी रायपुर रियलिटी शो के मशहूर कोरियोग्राफर रहे

उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल ने इस कार्यक्रम को आयोजित कर प्राचीन परंपराओं को भारत में जीवित रखने का एक बेहतर प्रयास किया जिसका प्रभाव समाज की उन्नति में सार्थक सिद्ध होगा

इस अवसर पर श्री मदन मोहन त्रिपाठी जी (कृष्णा ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन) वाइस चेयरमैन श्री आनंद त्रिपाठी जी, सचिव श्री प्रमोद त्रिपाठी जी , डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी जी एवं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सविता त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }