Featureछत्तीसगढ़

सदस्यता अभियान को लेकर दुर्ग जिला संगठन की कार्यशाला में पहुंचेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव

इसी कड़ी में 22 अगस्त गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे दुर्ग के जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला रखी गई है, इस कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का आगमन हो रहा है

Advertisements

दुर्ग

आराध्या टाइम्स डेस्क/भारतीय जनता पार्टी द्वारा निश्चित समय अंतराल में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाया जाता है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता लेनी होती है। इस सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 20 अगस्त को रायपुर में हुआ जिसमें दुर्ग जिले से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री ललित चन्द्राकर (विधायक) एवं सुरेंद्र कौशिक, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, रविशंकर सिंह, रोहित साहू, डॉ. मानसी गुलाटी, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, उपकार चंद्राकर ने हिस्सा लिया

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में हुए निर्णय अनुसार प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जानी है। इसी कड़ी में 22 अगस्त गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे दुर्ग के जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला रखी गई है, इस कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का आगमन हो रहा है। जिला सदस्यता अभियान के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के बाद जिला स्तरीय कार्यशाला 22 अगस्त को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में होगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, दुर्ग जिले के भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अगली कड़ी में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 25, 26, 27 अगस्त को आयोजित होगा। जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यशाला से प्रशिक्षित होने के बाद कार्यकर्ता सुचारू रूप से पूरे सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर गति प्रदान कर सकेंगे, सदस्यता अभियान से जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझने के बाद सदस्यता अभियान द्रुत गति से चलेगा। दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान समिति का गठन हो चुका है। जिला सदस्यता अभियान समिति के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू और डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि इस जिला कार्यशाला की अपेक्षित श्रेणी में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान समिति के साथ-साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक – सहसंयोजक व जिला संयोजकों को रखा गया है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }