छत्तीसगढ़

सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल द्वारा ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत ’’मोटर साइकिल रैली’’ का आयोजन किया गया

सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ में भारत की आजादी के 77 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की एक प्रमुख पहल ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत दिनांक 14 अगस्त 2024 को ’’मोटर साइकिल रैली’’ का आयोजन किया गया

Advertisements

दुर्ग/भिलाई

आराध्या टाइम्स डेस्क /सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ में भारत की आजादी के 77 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की एक प्रमुख पहल ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत दिनांक 14 अगस्त 2024 को ’’मोटर साइकिल रैली’’ का आयोजन किया गय। इस कार्यक्रम मे सशस्त्र सीमा बल के कार्मिको ने भी भाग लिया।सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई के महानिरीक्षक श्री आनंद प्रताप सिंह, भा0पु0से0 ने ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ’’मोटर साइकिल रैली’’ सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रिसाली भिलाई के गेट नंबर 01 से शुरू होकर रिसाली चैक डीपीएस चैक, ग्लोब चैक से होते हुए सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रिसाली भिलाई के गेट नंबर 02 पर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक सहित कुल 130 एवं सशस्त्र सीमा बल के 60 कार्मिको सहित कुल- 190 कार्मिको ने भाग लिया

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }