छत्तीसगढ़

दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने 56 प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती हेतु योग्यता सूची की जारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया तोहफा

पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा के शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी

Advertisements

दुर्ग/ आराध्या टाइम्स डेस्क/दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज दिनांक को दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल है।

श्री गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे, जिसमे शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के उपरांत दुर्ग जिले से 42, बालोद से 09 और बेमेतरा से 05 कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इस सूची में दुर्ग रेंज के 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स उपरांत सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जाए पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा के शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }