नंदिनी अहिवारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जिसमें हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है
कांवड़ यात्रा का पूरे नगर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद कोडिया चौक हाईवा परिवहन संघ द्वारा फल आदि वितरण किया गया मुस्लिम समाज द्वारा टाउनशिप में पानी बिस्किट वितरन किया


नंदिनी अहिवारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जिसमें हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई

सबसे पहले सुबह 6 बजे अध्यक्ष नटवर ताम्रकार नगर वासियों के साथ त्रिवेणी संगम संगनी शिवनाथ नदी तट पहुंचे. पवित्र शिवनाथ नदी सगनी तट में स्नान किये । शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद संकल्प लेकर असिधारा शिमला तालाब स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले। इस बार 2 हजार से अधिक महिलाएं पुरुष व युवा साथी भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। नंगे पैर नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार हजारों भक्तों के साथ अपने कांवड़ में शिवनाथ का जल लेकर यात्रा कर रहे है। कांवड़ यात्रा का पूरे नगर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद कोडिया चौक हाईवा परिवहन संघ द्वारा फल आदि वितरण किया गया मुस्लिम समाज द्वारा टाउनशिप में पानी बिस्किट वितरन किय गया इसी तरह अग्रवाल समाज अहिवारा गुरुद्वारा सिख कमेटी अहिवारा जैसे कई समितियां ने कावड़ यात्रियों का जगह-जगह पर स्वागत किया एवं फल वितरण किया




