झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमट मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशनों के बीच हुआ
हादसे के बाद अब हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर ट्रेन परिचालन बंद है. कई ट्रेनें इससे प्रभावित हो सकती है. रेलवे ने हादसे के बाद कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पहला हेल्पलाइन नंबर, टाटानगर : 06572290324


झारखंड
आराध्या टाइम्स डेस्क/झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमट मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशनों के बीच हु. रेलवे की मेडिकल टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है कि क्यों और कैसे यह हादसा हुआ. जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पहले से ही एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे. हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी. तभी उन वैगन्स से टकराकर इसके कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए.घटना मंगलवार तड़के सुबह 3.43 बजे की है. हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में 4.15 में एआरएमई ट्रेन को रवाना किया गया है. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है. गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई. फिलहाल घायलों को रेलवे अस्ताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है .हादसे के बाद अब हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर ट्रेन परिचालन बंद है. कई ट्रेनें इससे प्रभावित हो सकती है. रेलवे ने हादसे के बाद कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पहला हेल्पलाइन नंबर, टाटानगर : 06572290324




